भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान 34.2 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्रफल के साथ जर्मनी के बराबर है और इसकी जनसंख्या लगभग 7 करोड़ है, जो फ्रांस की जनसंख्या के बराबर है। कुछ सबसे आकर्षक भूदृश्यों और समृद्ध परंपराओं से परिपूर्ण राजस्थान में अद्वितीय और विविध पारिस्थितिकी तंत्र और जैविक संपदा पाई जाती है। राजस्थान वन विभाग राज्य के लगभग 9.6% क्षेत्र में वनों का प्रबंधन करता है, जिसका प्राथमिक दायित्व राज्य में वन और वन्यजीव संपदा की रक्षा करना है। विभाग के तकनीकी प्रमुख प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख हैं और प्रशासनिक नेतृत्व राजस्थान सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव करते हैं।






